फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कार सर्विस सेंटर पर करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में सर्विस सेंटर पर कार की धुलाई करने के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के अमेठी निवासी अरुण के रूप में हुई है। अरुण गुरुग्राम के बाबड़ा बाकीपुर गांव में कार सर्विस सेंटर पर काम करता था। बीते सोमवार को वह एक कार की धुलाई कर रहा था। इसी दौरान वह मोटर के पास जाकर पानी का प्रेशर कम करने लगा तो मोटर में करंट लगने से वह बेसुध हो गया। सर्विस सेंटर के अन्य कर्मी अरुण को उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें