फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिले से शुरू हुआ राज्यस्तरीय एचआईवी-एड्स जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने किया शुभारंभ, 10 अक्तूबर तक चलेगा अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर गुरुग्राम से राज्यस्तरीय एचआईवी-एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ हुआ। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने सेक्टर 14 स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में दीप प्रज्ज्वलन कर इस अभियान की शुरुआत की। यह राज्यव्यापी अभियान 12 अगस्त से 10 अक्तूबर तक चलेगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने मोटरसाइकिल और ऑटो रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और युवाओं से एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूक रहने तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह बीमारी संक्रमित खून, असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुइयों, तथा मां से बच्चे में प्रसव या स्तनपान के दौरान फैलती है। समय पर जांच, सही उपचार और जागरूकता ही इसका सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने जानकारी दी कि हरियाणा सरकार एचआईवी-एड्स पीड़ितों के लिए मुफ़्त इलाज, परामर्श और विशेष योजनाएं चला रही है।
विज्ञापन





लाभार्थियों को 2250 रुपये की सहायता
एक अप्रैल 2021 से लागू विशेष वित्तीय सहायता योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2250 रुपये प्रति माह दिए जाते हैं। पटौदी विधायक बिमला चौधरी ने युवाओं से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की और कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं, उन्हें समाज की सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए।
विज्ञापन






रैलियों के माध्यम से सही जानकारी पहुंचाई जाएगी
सीएमओ डॉ. अलका सिंह ने बताया कि अभियान के तहत विभिन्न जिलों में नाटक, नृत्य, मीडिया कार्यशालाएं, प्रदर्शनी और मोटरसाइकिल रैलियों के माध्यम से युवाओं तक सही जानकारी पहुंचाई जाएगी। इसका उद्देश्य न केवल रोकथाम है, बल्कि एचआईवी से पीड़ित लोगों के कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और भेदभाव समाप्त करना भी है। उन्होंने बताया कि एचआईवी-एड्स संबंधी जानकारी या सहायता के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1097 पर संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. ब्रह्मदीप, डीजीएचएस (एचओडी) डॉ. मनीष बंसल, डीजीएचएस (पी) डॉ. कुलदीप सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. सुखबीर सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें