फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- मृतक की नहीं हुई पहचान, शव को मोर्चरी में रखवाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सदर थाना के अंतर्गत पुलिस चौकी नाहरपुर रूपा क्षेत्र में एयरफोर्स स्टेशन के पास सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही चौकी नाहरपुर रूपा की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
सोमवार की सुबह करीब 7.30 बजे पुलिस चौकी नाहरपुर रूपा की पुलिस को एयरफोर्स स्टेशन के पास हादसे में एक युवक की मौत होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो गुरुग्राम-सोहना रोड पर राजीव चौक अंडरपास के पास सर्विस लेन में एक युवक का शव पड़ा था। युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र करीब 20 साल है और उसके दाहिने हाथ पर पंकज कुमार नाम गुदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी महेंद्र ने बताया कि मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, युवक को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान के लिए भी घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें