फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बुजुर्ग ने जहरीले पदार्थ खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने परिजनों के किए बयान दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पटौदी थाना के अंतर्गत पुलिस चौकी हेलीमंडी क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने रविवार की शाम को अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ खाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने सोमवार को बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं। मृतक की पहचान हेलीमंडी निवासी सुरेश कुमार (65) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

रविवार की शाम को पुलिस चौकी हेलीमंडी की पुलिस को एक अस्पताल से सूचना मिली थी कि बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बुजुर्ग ने जहरीले पदार्थ खा लिया है। पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। जांच अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि मामले की जांच और परिवार वालों के बयान में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें