फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ब्लेड से गला काटकर युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसिक रूप से था परेशान, दिल्ली में चल रहा था उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मानसिक परेशानी से जूझ रहे एक युवक ने रविवार को शेविंग ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली। उसका शव रविवार शाम को घाटा गांव के पास सड़क किनारे मिला। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर निवासी पी. कर्मकार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

राहगीरों ने शव देखकर कंट्रोल रूम को सूचना दी। सेक्टर-56 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पी. कर्मकार कुछ महीने पहले ही गुरुग्राम आया था। वह सेक्टर-64 में अपनी बड़ी बहन के घर रह रहा था। वह मानसिक रूप से काफी परेशान था। दिल्ली के एक अस्पताल में उसका उपचार भी चल रहा था। थाना पुलिस, एफएसएल और सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल पर जांच की। सोमवार दोपहर को घटनास्थल से एक ब्लेड भी बरामद किया गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में परिवार की तरफ से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें