तीन प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय, 10 निर्माणाधीन ढांचे और मकानों की 48 डीपीसी तोड़े
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम में 61 अवैध निर्माण ध्वस्त, चला पीला पंजा
गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने सोमवार को कार्टरपुरी गांव में बड़ी कार्रवाई की। विभाग ने तीन अनधिकृत कॉलोनियों में तोड़फोड़ अभियान चलाया। इस दौरान तीन प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय, 10 निर्माणाधीन ढांचे और 48 डीपीसी ध्वस्त किए गए।
अभियान में कच्ची सड़कों के पूरे नेटवर्क को भी हटाया गया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पालम विहार थाने से पुलिसबल मौजूद था। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण गतिविधियों को रोका। यह कार्रवाई उन स्थानों पर की गई जहां प्लॉट काटकर निर्माण की तैयारी थी। प्रॉपर्टी डीलरों के कार्यालय भी ध्वस्त किए गए। कच्ची सड़कों को हटाने का उद्देश्य अनधिकृत रास्तों को खत्म करना था। अवैध कॉलोनियों में बिना अनुमति के प्लॉटिंग से बुनियादी सुविधाओं की समस्या हो सकती है। डीटीपीई गुरुग्राम अमित मधोलिया ने कहा कि अवैध निर्माणों पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। भविष्य में भी ऐसी कॉलोनियों में तोड़फोड़ जारी रहेगी। यह अभियान अनधिकृत निर्माणों पर अंकुश लगाने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों को अनधिकृत कॉलोनियों में जमीन न खरीदने की सलाह दी।