फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहमति संबंध में रहने वाले युवक-युवती ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सुशांतलोक के सी ब्लॉक में सहमति संबंध में रहने वाले युवक और युवती ने आत्महत्या कर ली। इसका खुलासा दो दिन बाद हुआ जब होटल प्रबंधन की ओर से परिवार वालों को उसके न आने की सूचना दी गई। सेक्टर 43 चौकी की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को अब तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दिल्ली के मेहराम नगर का रहने वाला अश्वनी (30) दिल्ली के हयात होटल में कुक का काम करता था। वह दिल्ली की रहने वाली नैंसी (28) उसके साथ सुशांतलोक के सी ब्लॉक में रहती थी। नैंसी मैकडोनाल्ड में काम करती थी। दो दिन से अश्वनी काम पर नहीं जा रहा था। इस कारण आज सुबह होटल प्रबंधन की ओर से उसके भाई को फोन गया कि वह दो दिन से काम पर नहीं आ रहा है। जिसके बाद उसने आपने भाई को फोन किया। उसका फोन नहीं उठा। उसने डायल 112 नंबर पर फोन कर पूरी जानकारी दी। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां पर कमरा भीतर से बंद आ रहा था। दो दिन से कमरे में कोई हलचल नहीं थी। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी पुलिस ने देखा कि युवती का शव बेड पर पड़ा है, जबकि युवक का शव छत के पंखे से लटका हुआ था।
परिवार वालों के आने के बाद पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। माना जा रहा है कि युवती ने कुछ जहरीला पदार्थ खाया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार किया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें