फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अलग-अलग थाना क्षेत्र में युवक व किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को दोनों मामलों में नहीं मिले सुसाइड नोट, शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में एक युवक व किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों मामलों की सूचना मिलने पर संबंधित थानों की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीमों से घटनास्थलों का निरीक्षण कराया। पुलिस को दोनों मामलों में कोई सुसाइड नोट नहीं मिले।
सेक्टर-56 थाना के अंतर्गत घाटा गांव में मूल रूप से झारखंड के पापुड़ जिला निवासी सोमवती तुरी (16) ने 7 फरवरी को फंदा लगा लिया था। परिवार वाले उसे फंदे से उतारकर तुरंत निजी अस्पताल लेकर गए। अलग-अलग दो निजी अस्पतालों में चार दिन उपचार कराया। जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि सोमवती तुरी का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किशोरी उस युवक के साथ कुछ समय के लिए बाहर चली गई थी। माता-पिता के मानने के बाद कुछ दिन पहले वह वापस अपने घर आई थी। इसके बाद से वह परेशान रहने लगी थी। जांच अधिकारी एएसआई जगबीर ने बताया कि बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों सौंप दिया है। परिवार वालों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले में परिवार वाले कोई शिकायत देते हैं तो उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, खेड़कीदौला थाना के अंतर्गत नवादा गांव में एक युवक ने बुधवार की रात करीब 11.30 बजे शौचालय में टीन शेड के पाइप में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर बाद युवक शौचालय से बाहर नहीं आया तो उसके पिता ने आवाज लगाई तो हलचल नहीं हुई। ऐसे में जब दरवाजा तोड़कर देखा तो युवक फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण निवासी हितेश (23) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ गुरुग्राम के नवादा गांव में किराये पर रहता था और एक निजी कंपनी में काम करता था। परिवार वालों के अनुसार वह पिछले करीब पांच माह से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जांच अधिकारी एएसआई मनोज ने बताया कि बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं, जिसमें युवक के मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें