फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धानावास गांव में महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी की

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। फर्रुखनगर खंड के गांव धानावास में मंगलवार सुबह महिला ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर शव को कब्जे में ले लिया। शुरुआती जांच में पति-पत्नी के आपसी विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मूलरूप से यूपी कुशीनगर के भानपुर गांव निवासी बृजेश अपनी पत्नी संगीता (33) के साथ धानावास गांव में किराये पर रहता है। मंगलवार सुबह करीब सात बजे उसकी पत्नी कमरे में प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से लटकी हुई मिली। सूचना के बाद फर्रुखनगर थाना पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जांच पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक शव के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि पिछले कुछ दिनों से मृतका का उसके पति के साथ अनबन चल रही थी। थाना प्रभारी के मुताबिक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें