फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भांगरौला में बनेगा पानी का टैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर के गांवों में पानी की सप्लाई होगी बेहतर, नगर निगम ने गांवों में पाइपलाइन बिछाने का काम किया पूरा
विज्ञापन

नंबर गेम -30 करोड़ किए जाएंगे खर्च

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर क्षेत्र के गांवों में पीने के पानी की व्यवस्था बेहतर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। निगम के वार्ड-6 के गांव भांगरौला में 30 करोड़ 87 लाख 20 हजार रुपये की लागत से पानी का बड़ा टैंक बनाया जाएगा। शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने इस परियोजना को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है।

इस टैंक में जीएमडीए की मास्टर लाइन से 15 एमएलडी पानी लाकर जमा किया जाएगा। इसके बाद इसी टैंक से आसपास के गांवों में पानी की सप्लाई की जाएगी। इससे गांवों में पानी जमा करने और लोगों तक पहुंचाने की व्यवस्था बेहतर होगी। नगर निगम की ओर से इस परियोजना का प्रस्ताव मंजूरी के लिए निदेशालय भेजा गया था। अब मंजूरी मिलने के बाद निगम की इंजीनियरिंग शाखा आगे की प्रक्रिया शुरू करेगी। टेंडर जारी करने से पहले तकनीकी मंजूरी लेनी होगी। इसके बाद एजेंसी को निर्माण का काम सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम क्षेत्र के कई गांवों में पानी की सप्लाई के लिए पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। जिन गांवों में अभी पाइपलाइन का काम बाकी है, वहां भी नेटवर्क तैयार कराया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से आसपास के गांवों में पानी की सप्लाई मजबूत होगी और लोगों को बेहतर पेयजल सुविधा मिल सकेगी। निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने बताया कि गांवों में पानी की सप्लाई के लिए पाइपलाइन का आंतरिक नेटवर्क तैयार है। अब भांगरौला में पानी का टैंक बनाने के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें