फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भूमिगत बिजली तार डालने के कार्य से लोग परेशान

विज्ञापन
आईएमटी में तार डालने के बाद खुले छोड़े बरसाती नालें। संवाद
विज्ञापन
मानेसर। आईएमटी मानेसर के सेक्टर-1 में बिजली के तार भूमिगत करने का काम लोगों के लिए परेशानी बन गया है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) आरडीएसएस योजना के तहत उच्च वोल्टेज लाइनें जमीन के नीचे बिछा रहा है। इसका उद्देश्य बिजली व्यवस्था सुधारना और आपूर्ति की समस्या कम करना है। हालांकि, काम की धीमी गति से सेक्टर के निवासियों को काफी दिक्कत हो रही है। कई सड़कें खुदी पड़ी हैं और बरसाती नालों को भी नुकसान पहुंचा है। सेक्टर-1 के पूर्व आरडब्ल्यूए प्रधान शशिपाल यादव ने बताया कि काम एक महीने से अधूरा है। रात में तार लपेटने वाला बड़ा पहिया सड़क पर छोड़ने से हादसे का खतरा रहता है। लोगों ने जल्द काम पूरा करने और खोदी सड़कों व नालों की मरम्मत करने की मांग की है। एचएसआईआईडीसी ने भी डीएचबीवीएन अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें