फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही गाड़ी टकराई, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खाइका गांव के पास मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा, दो साथी घायल
विज्ञापन


मृतक राहुल की 22 नवंबर को होनी थी शादी, सामान खरीदकर लौट रहा था वापस

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सिटी सोहना थाना क्षेत्र में सोमवार की रात को खाइका गांव के पास मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक चालक द्वारा अचानक से ब्रेक लगाने से पीछे चल रही गाड़ी टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि गाड़ी में बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सोहना अस्पताल से दिल्ली के अस्पताल में रेफर कर दिया है।
मृत युवक की पहचान अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के जड़तोली गांव निवासी राहुल (25)
के रूप में की गई है। वहीं घायलों की पहचान महेश व सचिन के रूप में हुई है। मृतक राहुल के पिता की करीब दो माह पहले कैंसर से मौत हो चुकी है। राहुल अपनी मां के साथ रहता था। बताया जाता है कि राहुल की 22 नवंबर को शादी होनी थी और उसके घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। राहुल अपने दोस्तों के साथ शादी के कपड़े सहित अन्य सामान खरीदने के लिए गाड़ी में दिल्ली गया हुआ था। सोमवार की रात को वह अपने दोस्तों के साथ मुंबई एक्सप्रेसवे से होते हुए जड़तोली लौट रहा था।
विज्ञापन

जब गाड़ी सोहना क्षेत्र के खाइका गांव के पास पहुंची तो मुंबई एक्सप्रेसवे पर आगे चले रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। ऐसे में पीछे चल रही गाड़ी को चालक ब्रेक नहीं लगा पाया और गाड़ी ट्रक के पीछे टकराकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

सोहना सिटी थाने से निरीक्षक रविंद्र ने बताया कि मृतक राहुल के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें