फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शिक्षा में नवाचार सीखने सिक्किम पहुंची एससीईआरटी विशेषज्ञों की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षण मॉडल, डिजिटल शिक्षा और विद्यार्थियों के सीखने के तरीकों का करेंगे अध्ययन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के विशेषज्ञों की टीम इन दिनों सिक्किम के शैक्षणिक दौरे पर है। यह दौरा पांच दिनों का है जिसमें विशेषज्ञ वहां के स्कूलों में लागू शिक्षण मॉडल, डिजिटल शिक्षा और विद्यार्थियों के सीखने के तरीकों का अध्ययन करेंगे। जानकारी के अनुसार, यह दौरा चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जा रहा है। पहले चरण में एससीईआरटी के कुछ विशेषज्ञ विभिन्न राज्यों का दौरा कर वहां की शिक्षा प्रणाली और योजनाओं का अध्ययन कर रहे हैं। इसके बाद दूसरे और तीसरे चरण में अन्य विशेषज्ञ भी अलग-अलग राज्यों में जाकर शिक्षा से जुड़े मॉडल और व्यवस्थाओं की जानकारी जुटाएंगे।
विज्ञापन


इस दौरे का मुख्य उद्देश्य अन्य राज्यों में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों और सफल प्रयोगों को समझना है। टीम यह भी जानने का प्रयास करेगी कि स्कूलों में छात्रों की सीखने की क्षमता को बढ़ाने के लिए किस प्रकार की गतिविधियां और योजनाएं चलाई जा रही हैं। एससीईआरटी अधिकारियों का कहना है कि इस अध्ययन दौरे से मिले अनुभवों के आधार पर हरियाणा के सरकारी स्कूलों में भी नई शैक्षणिक गतिविधियां और सुधारात्मक कदम उठाए जा सकते हैं, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर और आधुनिक शिक्षा का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें