फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पटौदी-हेलीमंडी रोड पर तेज रफ्तार बस पलटी, कई कर्मचारी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटौदी। पटौदी-हेलीमंडी रोड पर 7 अप्रैल को एक कंपनी की बस का एक्सीडेंट हो गया। बस चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था जिससे बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में बस में सवार कई कर्मचारी घायल हो गए।



जाटौली गांव के रहने वाले मुकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आईएमटी मानेसर की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उस दिन वह अन्य कर्मचारियों के साथ कंपनी की बस से घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने बस चालक नवीन से गाड़ी धीरे चलाने को कहा, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




हेलीमंडी के पास बस अचानक डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। हादसे में मुकेश कुमार,योगेश,सचिन,रविन्द्र को गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य कर्मचारियों को भी चोट लगी। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बस चालक शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें