फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 72 घंटे बाद भी सुलगती रही बंधवाड़ी लैंडफिल साइट की आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बंधवाड़ी गांव समेत आसपास रहने वाले लोगों की खिड़कियां बंद, जहरीले धुआं घुट रहा दम
विज्ञापन

73 बार आग लगी 2024 में

80 बार आग लगी 2025 में

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर बुधवार शाम लगी आग शुक्रवार को भी सुलगती रही। इससे उठते हुएं से बंधवाड़ी गांव के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लैंडफिल साइट पर लगी आग से निकल रही जहरीली गैस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। गर्मी के बावजूद लोग रात में खिड़कियां बंद करके सोने को मजबूर हैं। बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। धुएं और प्रदूषण के कारण ग्रामीणों में सांस लेने में परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।
बुधवार को आग की वजह से आसपास के इलाकों में घना काला धुआं छा गया और लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 15 से 16 घंटे में आग पर काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन

करीब 72 घंटे बाद भी, कई स्थानों से धुआं उठता दिखाई दिया जो दूर-दूर तक नजर आ रहा था नगर निगम के अधिकारी गुरुवार देर शाम तक मौके पर मौजूद रहे और स्थिति का जायजा लेते रहे। फिलहाल आग पूरी तरह बुझाने और धुएं को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं।

-
वन मंत्री पर लगाए आरोप
बंधवाड़ी गांव के लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन मंत्री चुनाव के समय यहां आकर कूड़े के पहाड़ को हटाने के बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन अब हालात बिगड़ने के बावजूद चुप्पी साधे हुए हैं। लोगों का कहना है कि मंत्री को मौके पर आकर स्थिति देखनी चाहिए और समस्या का स्थायी समाधान निकालना चाहिए।
विज्ञापन


-
बंधवाड़ी के लोग बोले- एक बार गांव में रहकर देखें, अधिकारी और मंत्री
अधिकारियों और मंत्री के अनुसार सब कुछ सामान्य है, लेकिन हकीकत इससे अलग है। एक बार गांव में रहकर देखें। -रामपाल


गांव में रात के समय सोना बेहद मुश्किल हो गया है। गर्मी के बावजूद लोगों को खिड़कियां बंद करके सोना पड़ रहा है। -सुनील हरसाना


यह समस्या नई नहीं है, पहले भी कई बार आग लग चुकी है। घर छोड़ना आसान नहीं क्योंकि उनकी सारी जमा-पूंजी यहीं है।- तेजपाल हरसाना
वर्जन
लैंडफिल साइट पर आग बुझाने के लिए टीम लगातार प्रयास कर रही है। टैंकरों के स्प्रिंकलर के माध्यम से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए राहत कार्य जारी है और निगरानी बढ़ा दी गई है।- प्रीतपाल, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें