गुरुग्राम। रक्षाबंधन के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गुरुग्राम डिपो से लखनऊ के लिए बस सेवा उपलब्ध रहेगी। यह बस सुबह 5:30 बजे गुरुग्राम बस डिपो से रवाना होकर शाम करीब 5:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ तक पहुंचने में करीब 12 घंटे का समय लगेगा। यात्रियों को इस सफर के लिए 810 रुपये किराया देना होगा।
गुरुग्राम से लखनऊ जाने वाली यह बस पलवल, मथुरा और आगरा होते हुए आगे कानपुर, उन्नाव और लखनऊ की ओर जाएगी। रक्षाबंधन के दौरान उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों के लिए यह सेवा काफी सुविधाजनक रहेगी। गुरुग्राम बस डीपो के सीआई दुलीचंद ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गुरुग्राम से लखनऊ के लिए बस सेवा संचालित की जा रही है। फिलहाल इस रूट पर केवल एक बस चल रही है लेकिन रक्षाबंधन नजदीक आते ही बसे बढ़ाई जाएगी। संवाद