फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानेसर के तीन गांवों में चार नए ट्यूबवेल लगेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। नगर निगम मानेसर की मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर ने सोमवार को वार्ड-9 के गांव फाजिलवास, कुकड़ौला और सहरावन में चार नए ट्यूबवेल लगाने के काम की शुरुआत की। मेयर ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। नगर निगम इन चारों ट्यूबवेल पर करीब 32 लाख 30 हजार रुपये खर्च करेगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी और गांवों के लोग मौजूद रहे। मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर ने कहा कि गांवों के लोगों को साफ और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। नए ट्यूबवेल लगने से तीनों गांवों में पानी की सप्लाई बेहतर होगी और लोगों को पानी की कमी से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से गांवों और शहर के क्षेत्रों में जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। सड़कों, सीवर, पानी की निकासी और पेयजल से जुड़े कई विकास कार्य कराए जा रहे हैं। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्यूबवेल का काम तय समय में और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि काम जल्द पूरा होने से ग्रामीणों को पानी की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें