फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में रिकॉर्ड 2988 नए संक्रमित, 4 ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में बुधवार को 2988 कोरोना संक्रमित मिले जो कि अब तक के सर्वाधिक हैं। दिन पर दिन संक्रमितों की बढ़ती संख्या के कारण प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ गई है। क्योंकि पहले से ही संक्रमितों के इलाज के लिए बेड नहीं हैं। अब रोजाना संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है। इसके अलावा चार मरीजों ने संक्रमण से दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हालांकि, बुधवार को 1227 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। अभी तक गुरुग्राम में रिकॉर्ड एक दिन में सबसे ज्यादा 2988 केस बुधवार को सामने आए हैं। ऐसे में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग चिंतित हैं। जिले में अभी तक कुल 391 लोगों की मौत हो चुकी है और 88866 कोरोना संक्रमित केस आ चुके हैं। अभी तक 72448 लोग ठीक भी हुए हैं। गुरुग्राम में वर्तमान में 16027 सक्रिय केस हैं, जिसमें से 15010 लोग होम आइसोलेशन में हैं। वहीं, 211 लोग जिला कोविड सेंटर में और 806 लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं।
100 केंद्रों पर 4490 ने लगाई वैैक्सीन
जिले में तेजी से टीकाकरण अभियान चलाया गया, जिसमें बुधवार को 4490 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। टीकाकरण अभियान में 4019 लोग 45 वर्ष या इससे ऊपर की उम्र वाले शामिल रहे। वहीं, 124 स्वास्थ्य कर्मियों और 347 फ्रंटलाइन वर्करों ने भी टीका लगवाया। टीकाकरण अभियान के दौरान 2767 लोगों ने सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगवाया औैर 1723 लोगों ने निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगवाया। बुधवार को टीका लगवाने निर्धारित केंद्रों पर पहुंचे 45 वर्ष या इससे अधिक उम्र के लोगों में से 2494 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 1525 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई।
विज्ञापन

78 स्वास्थ्य कर्मियों ने पहली और 46 स्वास्थ्य कर्मियों ने दूसरी डोज लगवाई। वहीं, 326 फ्रंटलाइन वर्करों ने वैैक्सीन की पहली डोज और 21 फ्रंटलाइन वर्करों ने दूसरी डोज ली। अभी तक 429801 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें