पीड़ित की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ पटौदी थाने में प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पटौदी थाना क्षेत्र में 25 जुलाई की सुबह गलत दिशा में आ रही पिकअप ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद एयरबैग खुलने से कार चालक घायल होने बच गया लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई।
कार चालक की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में पटौदी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। रेवाड़ी के ककोरिया गांव निवासी संदीप शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे वह अपनी कार से मानेसर स्थित कार्यालय जा रहा था। पटौदी बाईपास के पास तेज रफ्तार पिकअप चालक ने गलत दिशा में चलाकर उसकी कार को टक्कर मार दी। कार के एयरबैग खुलने से चालक संदीप शर्मा को चोटें नहीं लगी लेकिन कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मामले की छानबीन हेड कांस्टेबल राकेश कुमार कर रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।