फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: झगड़े का बीच-बचाव करने पर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्दन पर मारी गोली, आठ मार्च को हुआ था झगड़ा, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

नूंह। बड़वा गांव में 55 वर्षीय व्यक्ति की पुरानी रंजिश में गांव के ही एक आरोपी ने गर्दन पर गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार आठ मार्च को गांव के कुछ लोगों का मृतक महबूब के परिजनों के साथ झगड़ा हुआ था। जिसका बीच-बचाव उसने किया था। इसी रंजिश में गांव निवासी साहिद ने मंगलवार को गर्दन पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर 13 नामजद आरोपियों व एक अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
बड़वा निवासी मुस्ताक ने बताया कि उनके गांव के कुछ लोग उनसे पुरानी रंजिश रखते हैं। वे लगातार किसी न किसी से झगड़ा करते रहते हैं। आठ मार्च को आरोपियों ने उनके परिजनों से झगड़ा किया। वह और उसके भाई महबूब ने झगड़े को छुड़वाया। इस मामले को लेकर रोजकामेव थाने में शिकायत भी दी गई। आरोपियों ने शिकायत करने पर परिजनों व उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मुस्ताक के अनुसार 11 मार्च को वह, महबूब और भतीजा आकिल मस्जिद में नमाज के लिए साथ गए थे। जब वे नमाज पढ़कर वापस आए तो साहिद ने महबूब को गर्दन पर गोली मार दी। उसको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई मुस्ताक ने आरोप लगाया कि आठ मार्च को हुए झगड़े में अगर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेती तो उसके भाई महबूब की हत्या नहीं होती। डीएसपी हरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के पास हथियार कहां से आए इसकी भी जांच की जाएगी। पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष की तरफ से शिकायत मिली है। पुलिस ने शहीद उर्फ ममरेज, शाहद उर्फ मुल्ला, ताहिर, जाहुल हक, अली मोहम्मद, जहीर, हारुण, अकबर, इस्माइल, अख्तर, समशेर, अबरार निवासी बड़वा, तमकीन व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। - हरेंद्र, डीएसपी
फोटो: मृतक महबूब की फाइल फोटो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें