फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली का त्योहार प्रेम व सौहार्द के साथ मनाएं : आईजी अशोक कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
हुडदंग करने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। साउथ रेंज रेवाड़ी के आईजी अशोक कुमार ने लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्योहार भाईचारे व आपसी प्रेम का प्रतीक है। रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि रेंज में होली का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में प्रेम से मनाया जाए। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। आईजी अशोक कुमार ने कहा कि ऐसे उपद्रवी जो अक्सर शराब पीकर त्योहारों पर हुड़दंग मचाकर कानून व्यवस्था व शांति का माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं, उनकी पहचान की जाए और यदि कोई शरारत करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। किसी तरह की अफवाह फैलाने या शांति व्यवस्था भंग करने की नियत से कानून का उल्लंघन करने वाले शरारती असामाजिक तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा व आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें तथा कानून व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें। वहीं, होली के दौरान शराब पीकर स्पीड से बाइक चलाने वालों पर भी पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें