फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल की उपचार के दौरान हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही छानबीन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सात मार्च की सुबह अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए एमजी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के बेटे बमबम कुमार की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
मृतक की पहचान बिहार के सहरमा निवासी विजेंद्र पौधार के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ सेक्टर-18 में किराये पर रहे थे। विजेंद्र पौधार सात मार्च की सुबह 6 बजे खांडसा मंडी में सब्जी लेने गए थे। सुबह 10 बजे एमजी रोड स्थित एक निजी अस्पताल से विजेंद्र पौधार के बेटे बमबम कुमार के मोबाइल पर कॉल गई कि उनके पिता सड़क हादसे में घायल है और उन्हे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घायल विजेंद्र पौधार को काफी गंभीर चोटें आने के कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान विजेंद्र पौधार की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पहचान करके विजेंद्र पौधार को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जाएगी। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें