फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-44 के पास नेताजी सुभाष रोड पर बनाया नया यू-टर्न

विज्ञापन
विज्ञापन
-सेक्टर-29 जाने वालों को राहत, मेट्रो निर्माण के कारण यू-टर्न बंद कर दूसरे जगह बनाया गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नेताजी सुभाष रोड पर मेट्रो निर्माण के कारण बंद किए गए यू-टर्न के स्थान पर नया यू-टर्न बना दिया गया है। इससे मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो से होकर सेक्टर-29 और सिग्नेचर टावर की ओर जाने वाले वाहन चालकों को राहत मिली है। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक निर्माण कार्य चल रहा है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने नेताजी सुभाष रोड पर पिलर बनाने का कार्य किया है। पहले मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-29 और सिग्नेचर टावर जाने वाले वाहनों के लिए कन्हई ट्रैफिक लाइट से पहले यू-टर्न बनाया गया था, ताकि वाहन चालकों को ट्रैफिक लाइट पर रुकना न पड़े।
विज्ञापन

मेट्रो निर्माण के कारण इस यू-टर्न को बंद कर वहां पिलर निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया था। इसके चलते मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-29 की ओर जाने वाले वाहन चालकों को ट्रैफिक लाइट पर रुकना पड़ रहा था और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब जीएमआरएल ने सेक्टर-44 स्थित जीएमडीए कार्यालय के सामने, जहां दिल्ली मेट्रो के पिलर समाप्त होते हैं, वहां नया यू-टर्न बना दिया है। इससे वाहन चालक सीधे यू-टर्न लेकर सेक्टर-29 और सिग्नेचर टावर की ओर जा सकेंगे, जिससे ट्रैफिक लाइट पर रुकने से भी राहत मिलेगी। जीएमआरएल का कहना है कि मेट्रो निर्माण के दौरान यातायात पर ध्यान दिया जा रहा है। इसमें यातायात पुलिस की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें