फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चंदू बुढ़ेरा संयंत्र में बनेगा नया सब स्टेशन, निर्बाध होगी पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
भविष्य की जरूरतों को भी करेगा पूरा, अभी नहरी पानी शोधन संयंत्र में 100 एमएलडी क्षमता के हैं तीन प्लांट
विज्ञापन

- 17.33 करोड़ से लगेगा 66 केवी का नया बिजली सब स्टेशन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। चंदू बुढ़ेरा पेयजल संयंत्र में 66 केवी का नया सब स्टेशन बनने से शहर में पेयजल आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) इस परियोजना पर करीब 17.33 करोड़ रुपये खर्च करेगा। यह भविष्य की जरूरतों को भी पूरा करेगा। वहीं, इसके बनने से नए व पुराने शहर के लोगों के लिए पानी की आपूर्ति और बेहतर हो जाएगी।
जीएमडीए शहर में पेयजल सप्लाई बेहतर करने की दिशा में काम कर रहा है। इसके तहत चंदू बुढ़ेरा नहरी पानी शोधन संयंत्र में नए संयंत्र निर्माण किए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में पानी की जरूरतों को पूरा किया जा सके। चंदू बुढ़ेरा नहरी पानी शोधन संयंत्र में 100 एमएलडी क्षमता के तीन प्लांट हैं और कुल क्षमता 300 एमएलडी है। चंदू प्लांट में चौथा 100 एमएलडी का संयंत्र बन चुका है और ट्रायल चल रहा है।
विज्ञापन

अभी 50 एमएलडी पानी का शोधन किया जा रहा है और जल्द ही पूरी क्षमता के साथ संचालित किया जाएगा। इसके अलावा 100 एमएलडी की पांचवीं यूनिट पर भी काम चल रहा है और इस साल दिसंबर तक पूरा होगा। छठे संयंत्र निर्माण को लेकर कार्रवाई चल रही है। करीब एक साल में चंदू प्लांट में पानी शोधन की क्षमता करीब 600 एमएलडी हो जाएगी।
वहीं, संयंत्र में बिजली की मांग को पूरा करने के लिए जीएमडीए ने कार्य योजना तैयार की थी। इसमें 66 केवी का एक नया सब स्टेशन बनाए जाने के लिए टेंडरिंग संबंधी प्रक्रिया पहले पूरी कर ली गई थी। सोमवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी ने 66 केवी बिजली सब स्टेशन परियोजना को मंजूरी दे दी। जीएमडीए के अनुसार जल्द ही सब स्टेशन निर्माण पर काम शुरू कराया जाएगा। यह संयंत्र भविष्य में बनने वाले संयंत्रों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने में मदद करेगा। नए संयंत्र बनाने से बिजली कट की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


11 केवी के सब स्टेशन से चल रहा काम
चंदू बुढ़ेरा में 11 केवी का सब स्टेशन है और इससे तीन संयंत्र चल रहे हैं। हाल ही में बने चौथे संयंत्र को भी इसी सब स्टेशन से संचालित किया जा रहा है। ऐसे में 11 केवी के सब स्टेशन पर भाग बढ़ गया है। इस साल के अंत तक पांचवें संयंत्र के निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य है। ऐसे में जीएमडीए को 66 केवी संयंत्र को जल्द सिरे चढ़ाने पर जोर है। कई बार 11 केवी के बिजली सब स्टेशन में गड़बड़ी आने से पेयजल सप्लाई बाधित होती है। चंदू बुढ़ेरा जल शोधन संयंत्र में एनसीआर चैनल के माध्यम से पानी पहुंचता है। यहीं से कुछ पुराने और नए गुरुग्राम में पानी की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें