फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तीन मिनट में गंतव्य के लिए निकलेगी 5जी एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
- साइबर सिटी के एक निजी अस्पताल ने शुरू की 5जी इनेबल्ड एडवांस्ड एंबुलेंस सेवा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। साइबर सिटी में आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में नित नई तकनीकि का प्रयोग हो रहा है। इसी कड़ी में शहर के एक प्रमुख निजी अस्पताल ने गुरुग्राम की पहली 5जी इनेबल्ड एडवांस्ड एंबुलेंस सेवा की शुुरुआत की है।
एंबुलेंस सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. देवलिना चक्रवर्ती ने बताया कि यह एडवांस्ड एंबुलेंस इमर्जेंसी सेवाओं में नए मानक स्थापित करने के लिए तैयार है। ये मानक हैं, कंट्रोल रूप की ओर से तीन सेकेंड यानी तीन घंटियों में कॉल का जवाब मिलेगा। इसके बाद तीन मिनट के अंदर अस्पताल से एंबुलेंस रवाना होगी और मरीज को लेने के 30 सेकेंड के भीतर ईआर असिस्टेंस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह अभूतपूर्व पहल नेक्स्ट जनरेशन 5जी कनेक्टिविटी, एआई-संचालित डायग्नोस्टिक्स और रियल-टाइम टेलीमेडिसिन की ताकत से आपातकालीन सेवाओं में बदलाव लाने के लिए तैयार है। इससे क्रिटिकल मामलों में प्रभावी रिस्पॉन्स सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें