फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नागरिक अस्पताल एक जुलाई से शुरू होगा 30 बेड का नया वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
-कैंसर व सर्जिकल बेड की संख्या में की जाएगी बढ़ोतरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में 30 बेड का नया वार्ड शुरू किया जा रहा है। अस्पताल में बेड के अभाव को देखते हुए नए वार्ड के लिए काम चल रहा है, जिसमें से छह बेड की सुविधा कैंसर के मरीजों के लिए और 24 बेड की सुविधा सर्जिकल के लिए होगी। एक जुलाई से अस्पताल को 37 लाख रुपये का बजट मिला है। इससे रिनोवेशन का कार्य करने के साथ-साथ नए वार्ड में छह एसी की सुविधा भी की जा रही है।
अस्पताल में बढ़ी मोतियाबिंद मरीजों की संख्या
बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग की ओर से नए निर्देश जारी करने के बाद अब निजी अस्पताल में आयुष्मान-चिरायु योजना के तहत होने वाले मोतियाबिंद का ऑपरेशन, बच्चेदानी का ऑपरेशन, दूरबीन से पित्त की थैली का ऑपरेशन आदि की सुविधा नहीं मिलेगी। इनमें उल्टी-दस्त की बीमारी और सांस संबंधी दमा के रोगों का उपचार भी शामिल है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, बीते कुछ दिनों से मोतियाबिंद के मरीजों में इजाफा देखने को मिल रहा है। वर्तमान में अस्पताल में आंखों के इलाज के लिए पर्याप्त सुविधाएं हैं। अधिकतर मरीजों को दवा देकर ठीक करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके। इसके लिए 30 बेड का नया वार्ड तैयार कर दिया गया है। एक जुलाई से चालू कर दिया जाएगा। आगामी समय में सुविधाओं को बेहतर करने की ओर कार्य किया जा रहा है। -डॉ. लोकवीर, पीएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें