फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राष्ट्रीय स्तर की ओपन दौड़ व कुश्ती प्रतियोगिता होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। क्षेत्र के गांव गुलालता में 29 मई को राष्ट्रीय स्तर की ओपन दौड़ एवं कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों के खिलाड़ी भाग लेंगे। आयोजन को लेकर क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रमुख जान मोहम्मद अकबरपुर शिरकत करेंगे और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों की दौड़ कराई जाएगी। 10 वर्ष तक की बच्चियों के लिए तीन किलोमीटर दौड़ आयोजित होगी। इसके अलावा सभी आयु वर्ग की लड़कियों के लिए 1600 मीटर ओपन रेस तथा लड़कों के लिए भी 1600 मीटर दौड़ रखी गई है। प्रतियोगिता के दौरान करीब 50 रोमांचक कुश्तियां भी कराई जाएंगी, जिनमें क्षेत्र और आसपास के नामी पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे। आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम को देखने के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। गुलालता गांव निवासी नासिर पहलवान और हकीम जफर पहलवान ने बताया कि प्रतियोगिता आयोजित करने का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें