फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-9 में कामकाजी महिलाओं के लिए बनेगा हॉस्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएसवीपी की ओर बनाया जाना है पांच मंजिला छात्रावास
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुररुग्राम। सेक्टर नौ में प्रस्तावित पांच मंजिला छात्रावास को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी की बैठक में रखा जाएगा। शहर में कामकाजी महिलाओं के लिए सभी सुविधाओं से लैस पांच मंजिला छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। सेक्टर नौ में बनने वाले हॉस्टल में लिफ्ट, पार्किंग, लाइब्रेरी और मनोरंजन क्षेत्र समेत अन्य इंतजाम होंगे। इसके निर्माण पर करीब 24.63 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन

शहर में बाहर से काफी संख्या में महिलाएं काम के लिए आती हैं। ऐसे में कई बार उन्हें कमरों को लेकर परेशानी होती है। सरकार ने सिविल लाइंस में कामकाजी महिला हॉस्टल बहुत पहले बनवाया था और उस समय कुल 40 कमरे बनाए गए थे। ऐसे में जरूरत के अनुसार यह आवास महिलाओं के लिए कम पड़ रहा है और जर्जर हो चुका है। ऐसे में जिला प्रशासन ने शहर में नया महिला हाॅस्टल बनाने की योजना तैयार की है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के कार्यकारी अभियंता विमल दीप ने बताया कि सेक्टर नौ में कामकाजी महिला छात्रावास का निर्माण होना है। इसी भवन में महिला एवं बाल भवन के कार्यालय को भी भविष्य में शिफ्ट किया जा सकता है। सेक्टर नौ में करीब एक एकड़ में बनने वाले भवन में हरियाली का भी ध्यान रखा है। पांच मंजिला भवन में करीब 198 बेड का प्रावधान किया जाएगा। भवन में लिफ्ट लगी होगी। इसके अलावा मनोरंजन कक्ष, डे-केयर, रोगी कक्ष, पुस्तकालय और भोजन कक्ष का प्रावधान होगा। पार्किंग में स्टिल्ट में 16 कारें और खुली पार्किंग में 37 कारें पार्क होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें