फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चुनावी रंजिश के चलते झगड़ा, सरपंच सहित 9 पर केस दर्ज

Mon, 06 Oct 2025 11:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता और बेटी घायल, छोटे बच्चों से भी की मारपीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। थाना क्षेत्र के नाई नंगला गांव में चुनावी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। झगड़े में पिता-बेटी घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रविवार को गांव की महिला सरपंच आरिशा, पति तफज्जुल और उनके समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अफसर हुसैन ने बताया कि सरपंच व उनके परिवार वाले पहले से चुनाव की रंजिश रखे हुए हैं। उन्होंने आगे बताया कि बीते 25 सितंबर को सरपंच आरिशा, उसका पति तफज्जुल, महबूब, अहसान, आबिदा, सफी और सोहेल सहित लगभग 10-12 लोग लाठी-डंडा लेकर उनके घर घुस गए और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


पीड़ित अफसर हुसैन ने बताया कि आरोपियों ने घर में घुसकर उनकी बेटी अनीशा, पत्नी इस्लामी और उनके तीन छोटे बच्चों पर लाठी-डंडे से हमला किया। विरोध करने पर आरोपियों ने पथराव और घर में तोड़फोड़ की। इसके अलावा तफज्जुल ने जेब से 1,500 रुपये निकाल लिए और परिवार की महिलाओं के साथ गाली-गलौज की। पीड़ित और परिवार ने किसी तरह एक कमरे में जाकर अपनी जान बचाई और डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


नगीना थाना प्रभारी प्रवीण कुमार का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर सात नामजद और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी और तोड़फोड़ सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें