फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आमने-सामने टकराई दो बाइक, दंपती के पैर टूटे

Mon, 06 Oct 2025 11:08 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। सदर थाना क्षेत्र के खोरी कला चौकी अंतर्गत अतीतका मोड़ के समीप आमने-सामने की दो मोटरसाइकिलों में भिड़ंत हो गई, जिसमें एक बाइक पर सवार दंपती के पैर टूट गए। ये हादसा गत दो अक्तूबर की शाम को हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव अमलाकी निवासी रुजदार पत्नी जीनत के साथ मोटरसाइकिल पर तावडू से घर लौट रहा था। जैसे ही अतीतका मोड़ से गुरनावट गांव की ओर बढ़े, सामने से तेज गति में आ रही एक मोटरसाइकिल ने लापरवाही से चलते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रुजदार और उनकी पत्नी जीनत के दाहिने पैर टूट गए। आरोपी चालक बाइक छोड़कर भाग निकला। परिजनों और ग्रामीणों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। दोनों घायलों को तावड़ू के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें