फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दाखिला प्रक्रिया पूरी... सीटें अब भी खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के कॉलेजों के कई पाठ्यक्रमों में छात्रों ने नहीं दिखाई रुचि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के स्नातक और परास्नातक कॉलेजों के कई पाठ्यक्रमों में छात्रों ने रुचि नहीं दिखाई। कई राउंड की दाखिला प्रक्रिया होने के बावजूद अब तक बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं। सेक्टर-9 स्थित राजकीय महाविद्यालय में यूजी और पीजी की कई सीटों पर अभी विद्यार्थियों का दाखिला नहीं हुआ है। वहीं सेक्टर-40 स्थित एमडीयू सीपीएस कॉलेज में भी अलग-अलग पाठ्यक्रमों के लिए सीटें तय की गई हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, सेक्टर-9 कॉलेज में पीजी स्तर पर अधिकतर सीटें भर चुकी हैं, जबकि यूजी में काफी सीटें अभी खाली हैं।



सेक्टर-9 स्थित राजकीय महाविद्यालय में यूजी की कुल 360 सीटों में से 183 सीटों पर दाखिला हुआ है। इसके बाद 177 सीटें खाली हैं। वहीं पीजी में कुल 1430 सीटों में से 1215 सीटें भर चुकी हैं और 215 सीटों पर अभी दाखिला नहीं हुआ है। द्रोणाचार्या कॉलेज में यूजी में कुल 30120 में 29820 पर दाखिला हुआ है। इसके बाद 300 सीटें खाली हैं। वहीं पीजी की बात करें तो कुल 638 सीट हैं जिसमें 488 सीटों पर दाखिला हुआ है लेकिन 150 अभी भी खाली है। इसके अलावा सेक्टर 40 एमडीयू सीपीएस में एमबीए की कुल 180 सीट है जिसमें 120 सीटों पर दाखिला हुआ है और 60 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन





वर्जन

जो समान्य कोर्स हैं उनमें विद्यार्थियों को रुझान इस बार काफी कम रहा है। बीजेएमसी, बीए और आर्टस एंड साइंस जैसे कोर्सों में विद्यार्थियों के दाखिले काफी कम हुए हैं जिसकी वजह से सीटें खाली रह गई हैं। -संजय कात्याल, सेक्टर-9 पीजी कॉलेज

साइंस की तरफ विद्यार्थियों का रुझान कम है जिसकी वजह से कॉलेज में सीटें खाली रह गई हैं। यह समस्या सिर्फ इसी कॉलेज में नहीं बल्कि हर कॉलेज में बनी हुई है। -सोनिका, द्रोणाचार्य कॉलेज
विज्ञापन


वैसे तो कॉलेज में आरक्षण वाली सीटें ही खाली हैं। लेकिन पीजी में कुछ सीटें हैं जो खाली है उसका कारण यह है कि जो नए कोर्स यहां शुरु हुए हैं वो यूनिवर्सिटी और कई कॉलेज में भी शुरु हुए हैं जिसकी वजह से विद्यार्थी यूनिवर्सिटी और अन्य कॉलेजों का ज्यादा पसंद कर रहे हैं। -नीलम दहिया, प्राचार्या, सेक्टर-9 पीजी कॉलेज


टेबल
कालेज कुल भरी खाली
सेक्टर 9 पीजी कॉलेज यूजी 360 183 177
सेक्टर 9 पीजी कॉलेज पीजी 1430 1215 215
द्रोणाचार्या कॉलेज यूजी 30120 29820 300
द्रोणाचार्या कॉलेज पीजी 638 488 150
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें