-युवक सुरक्षित, सदर बाजार के भूतेश्वर मंदिर के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सदर बाजार के भूतेश्वर मंदिर के पास नशे की हालत में सड़क पर सोए युवक पर सफेद रंग की क्रेटा कार चढ़ गई। वाहन चढ़ते ही आस-पास के लोगों ने शोर मचा दिया जिसके बाद चालक ने गाड़ी रोक दी। गनीमत रही कि युवक गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। हालांकि इस मामले में पुलिस को अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना किस दिन की है यह अभी पता नहीं चल सका है।
वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक नशे की हालत में सड़क के बीच में सोया हुआ है। उसी दौरान एक सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी आती है और उसके आधे शरीर पर चढ़ जाती है। वीडियो में देखने से लगता है कि वह गाड़ी भी गलत दिशा से आ रही थी। लोगों के शोर मचाने के बाद चालक गाड़ी रोक कर बाहर निकलता है और युवक को देखता है। फिर वह अपनी गाड़ी लेकर निकल जाता है। हालांकि नशे की वजह से युवक उठकर खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। वहां पर मौजूद लोग उसको उठाने की कोशिश करने लगते हैं।