नए कॉलेज में अधिकांश सीटें भरी
- निदेशालय द्वारा जारी दिशानिर्देश में शामिल नहीं हैं यहां के कॉलेज
- दस से कम सीटें भरने पर निदेशालय ने कोर्स को स्थानांतरित करने के दिए थे निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी नए और पुराने कॉलेजों में इस सत्र में कोर्स जारी रखने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत बेहद कम संख्या में दाखिले होने की स्थिति में कोर्स नहीं चलेंगे। ऐसे में गुरुग्राम के कॉलेज में कोई कोर्स स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। यहां के सभी कोर्सों में 30 से ऊपर दाखिले हुए हैं। इस सत्र में दो नए महिला महाविद्यालयों की शुरुआत की गई है। इन सभी कॉलेजों में इसी सत्र से दाखिला प्रक्रिया भी पूरी कर कक्षाएं लगनी शुरू हो चुकी हैं। इनमें राजकीय महाविद्यालय रिठौज, मानेसर शामिल हैं।
---------------
निदेशालय ने दिया कोर्स बदलने का विकल्प
- निदेशालय की ओर से नए कॉलेजों को किसी भी कोर्स में 10 या इससे कम छात्र संख्या वाले कोर्स के तहत छात्रों को नजदीकी कॉलेज या उनकी पसंद के दूसरे कोर्स में स्थानांतरित करने के निर्देश मिले हैं। वहीं, पुराने राजकीय कॉलेजों में 20 या इससे कम छात्र संख्या वाले कोर्सों से छात्रों को स्थानांतरित किया जाएगा। हालांकि गुरुग्राम के नए कॉलेजों में 35 से अधिक दाखिले हुए हैं। फिलहाल यहां के कॉलेजों पर कोई तलवार नहीं लटक रही।
------------------
ज्यादातर सीटें भरीं
मानेसर महिला कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेश धनेरवाल ने बताया कि मानेसर में कुल 320 सीटें हैं। इनमें 180 सीटों के लिए दाखिले हो चुके हैं। बीए में 160 सीटों पर 62 दाखिले हुए हैं। बीकॉम में सीटे फुल हैं। वहीं रिठौज में बीए में 65 और बी कॉम में 35 दाखिले हुए हैं।