फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले 10 दिन में 90 तो अगले में सिर्फ 55 हजार को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। वैक्सीन की कमी के कारण गुरुग्राम में टीकाकरण अभियान काफी प्रभावित हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े भी इस बात की पुष्टि कर रहे हैं। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक 2 से 10 मई के बीच रोजाना 9008 लोगों के हिसाब से जिले में कुल 90,086 लोगों को कोरोना का टीका लगा था। वहीं अगले 10 दिन में रोजाना 5513 लोगों के हिसाब से महज 55,137 लोगों का ही टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

2 मई तक जिले में कुल 4 लाख 79 हजार 375 लोगों को टीका लगाया जा चुका था, जबकि 12 मई तक यह आंकड़ा बढ़कर 5,69,461 पर पहुंच गया। इसके बाद टीकाकरण की प्रक्रिया धीमी हो गई और 22 मई तक महज 6 लाख 24 हजार 598 लोगों को ही टीका लगाया जा सका। इसमें भी 18-44 आयु वर्ग में टीकाकरण की प्रक्रिया ज्यादा प्रभावित हुई है। शनिवार को भी जिले में 18-44 आयु वर्ग में एक भी व्यक्ति में टीकाकरण नहीं हो सका था। खास बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग अपनी तरफ से ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है, लेकिन उच्च स्तर से वैक्सीन की आपूर्ति न होने से टीकाकरण की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
ग्रामीण इलाकों में समस्या ज्यादा
शहरी इलाकों में टीकाकरण की गति तो फिर भी शुरुआत से ही ठीक रही है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में हालात ज्यादा खराब हैं। पटौदी, फर्रुखनगर, सोहना के ग्रामीण अंचलों में टीकाकरण के लिए लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। वहीं, टीकाकरण की धीमी गति को लेकर लोग प्रशासन से भी शिकायत कर रहे हैं। अमित कुमार नामक व्यक्ति ने जिला उपायुक्त को ट्वीट कर लिखा कि पीएचसी भोंडसी में टीकाकरण के लिए लोगों की लंबी कतार है, लेकिन डॉक्टर व नर्स अब तक नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में अन्य लोगों के भी संक्रमित होने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें