फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: साइबर अपराधियों को फर्जी सिमकार्ड उपलब्ध कराने वाले 9 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस जांच में 9 अभियोगों में पाई गई आरोपियों की संलिप्तता,
विज्ञापन

कुल 54 फर्जी सिम कार्ड बरामद, लोगों से ठगे थे लगभग 37 लाख


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कमिश्नरेट की अलग-अलग साइबर थाना पुलिस ने जांच के दौरान साइबर ठगों को फर्जी सिम उपलब्ध कराने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सिम कार्ड का इस्तेमाल अलग-अलग दर्ज मामलों में किया गया है। पुलिस ने छानबीन के दौरान इनके कब्जे से 54 सिम कार्ड बरामद किए हैं। इनके दिए गए 9 सिम कार्ड से लगभग 37 लाख 13 हजार रुपये की ठगी हुई।


एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान ने बताया कि जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें आरोपी कनू भाई निवासी दीपारा दरवाजा विश नगर, मेहसाना गुजरात, धर्मेश यादव निवासी सोनीवाद खर्च जिला सूरत गुजरात, रजनीश निवासी हरपर गोसाई जिला गोपालगंज बिहार, निमेश कुमार निवासी गांव असोधा मेहसाणा गुजरात, आनंद यादव निवासी गांव संभलपुर जिला भरतपुर, गौरव निवासी फिरोज गांधी कॉलोनी, गुरुग्राम व तरुण निवासी ज्वालापुरी पश्चिम विहार, दिल्ली, राजेंद्र निवासी J-1 कॉलोनी अंबेडकर नगर, दिल्ली, अरुण कुमार निवासी कैलाश नगर, पलवल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को छानबीन के दौरान आरोपियों की संलिप्तता साइबर ठगी के 9 अभियोगों में पाई गई। इन 9 अभियोगों में साइबर ठगों द्वारा लोगों से लगभग 37 लाख 13 हजार रुपयों की ठगी की गई थी। इन 9 अभियोगों में से 2 अभियोग थाना साइबर अपराध पूर्व में, चार अभियोग थाना साइबर अपराध पश्चिम में और तीन अभियोग थाना साइबर अपराध दक्षिण (गुरुग्राम) में अंकित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें