फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 8 नए मरीज आए, जिले में कुल डेंगू मरीजों की संख्या हुई 203

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को भी डेंगू के आठ नए मरीज आए जबकि मच्छरों का लार्वा मिलने पर निगम प्रशासन की तरफ से 97 घरों को नोटिस दिया गया। इसी के साथ जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 203 पर पहुंच गई है। निगम की तरफ से अब तक कुल 12967 घरों को नोटिस दिया जा चुका है।
विज्ञापन

मलेरिया के मरीजों की संख्या अब भी 2 पर ही सीमित है। डेंगू की जांच के लिए पिछले 24 घंटे में 140 नमूने लिए गए हैं। मौसम में बदलाव के साथ मरीजों में बुखार के लक्षणों के साथ ही सर्दी, खांसी, जुकाम के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। बुखार के मरीजों की संख्या को देखते हुए योजना के तहत घर-घर सर्वे किया जा रहा है, जहां बुखार के लक्षणों वाले मरीजों से जांच के लिए नमूने भी लिए जा रहे हैं। इसके तहत अब तक 498302 घरों की जांच की जा चुकी है।
वहीं, रैपिड फीवर मास सर्वे की टीम ने सोमवार को जिले में 11203 घरों की जांच की। इसमें शहरी क्षेत्र के 4957 व ग्रामीण इलाके के 6246 घरों का सर्वे किया गया। जिले में अब तक डेंगू के लक्षणों वाले 3292 लोगों से जांच के लिए नमूने लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें