फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सितारा होटल में कॉल सेंटर का भंडाफोड़, जीएम समेत 7 धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। लॉकडाउन के दौरान उद्योग विहार स्थित पांच सितारा होटल में गुरुग्राम पुलिस ने कॉलसेंटर का भंडाफोड़ किया है। कमरे बुक कर उनमें कॉल सेंटर का संचालन किया जा रहा था। शनिवार रात पुलिस ने होटल में छापा मारकर 7 लोगों को गिरफ्तार किया, इनमें होटल का जनरल मैनेजर भी शामिल है, जिन्हें बाद में जमानत मिल गई। मौके से मिले लैपटॉप और अन्य सामान जब्त कर जांच के लिए भेज दिए है। पता लगाया जा रहा है की कॉल सेंटर असली है या फर्जी। होटल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया की शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक बीपीओ कंपनी उद्योग विहार स्थित पांच सितारा होटल रेडिसन में कमरे बुक कराकर वहां कर्मचारियों के माध्यम से इंटरनेशनल कॉल सेंटर चला रही है। सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना पुलिस की टीम ने होटल में जाकर छापा मारा। जहां कई कमरों में कर्मचारी काम करते हुए मिले। पुलिस कार्रवाई की सूचना पर होटल में हड़कंप मच गया। आला अधिकारियों की अगुवाई में टीम ने करीब 3 घंटे तक छानबीन के बाद यहां मिले लैपटॉप, कंप्यूटर और अन्य सामान को जब्त कर लिए। हालांकि पुलिस यह पता नहीं लगा सकी की कॉलसेंटर की आड़ में ये कोई फर्जीवाड़ा तो नहीं कर रहे थे।
पुलिस ने मौके से मिले डाटा को खंगाल रही है। पुलिस ने मौके से मिले कर्मचारियों को छोड़ दिया जबकि के सबुरी टीएलसी वर्ल्डवाइड सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड के तकनीकी प्रभारी दीपक चौबे, सेक्टर-70 निवासी नवीन कुमार शर्मा (एडमिन हेड), सेक्टर-67 निवासी सिद्धार्थ ठाकुर (निदेशक), सेक्टर-4 निवासी अपूर्व गोस्वामी (ऑपरेशन हेड), सेक्टर-63ए निवासी अनुज जैन (मालिक व 80 प्रतिशत शेयर होल्डर), द्वारका दिल्ली निवासी अंकुर तलवार (निदेशक, राजस्व) पर लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस संबंध में होटल प्रबंधन से पूछताछ की लेकिन वो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकें पुलिस ने होटल के जनरल मैनेजर दिल्ली के न्यू राजेंद्र नगर निवासी नमित विज को भी गिरफ्तार कर लिया। इन सभी की बाद में जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें