फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे संबंधियों को पहुंचा रहे थे जरूरतमंदों का खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना बचाव में जरूरतमंदों को राहत सामग्री देने के नाम पर घोटाला करने का मामला सामने आया है। रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव ने जरूरतमंदों का खाना अपने संबंधियों को देते हुए दो लोगों को रंगे हाथ पकड़ा है। उनसे खाने के 50 पैकेट भी बरामद किए है। इसकी शिकायत सचिव ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जरूरतमंदों को खाना व कच्चा राशन न मिलने की खबर को अमर उजाला ने पहले ही प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद से जिला प्रशासन ऐसे वालंटियर पर नजर रखवाए हुए था, जो गड़बड़ी कर रहे हैं।
विज्ञापन

रेडक्रॉस सोसाइटी की तरफ से जरूरतमंदों को खाना देने के लिए वालंटियर लगाए गए हैं।
ये सिविल डिफेंस के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं। जिला उपायुक्त अमित खत्री को सूचना मिली कि दो वालंटियर जरूरतमंदों के खाने को कई दिनों से अपने घर पर उतार रहे हैं। यह खाना उनके परिजन व संबंधियों के लिए जाता है। इसकी लोगों ने वीडियो बनाकर भी जिला उपायुक्त को भेज दी। सूचना मिलने के बाद जिला उपायुक्त ने रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव को जांच के आदेश दिए। सचिव महेश गुप्ता ने शनिवार रात को वालंटियर रविंद्र को 70 जरूरतमंदों का खाना देने के बाद उनका पीछा किया। रात करीब साढ़े 8 बजे उन्होंने पाया कि रविंद्र खाने के पैकेट दूसरे वालंटियर आशीष के घर पर उतार रहा था। सचिव ने मौके पर पहुंचकर उन्हें काबू करते हुए पुलिस को बुलवा लिया। सचिव व पुलिस ने मौके से खाने के 50 पैकेट बरामद किए हैं। सचिव की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें