फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तीन दिनों में 68 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। नूंह पुलिस ने जिले में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाते हुए पिछले तीन दिनों में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गोकशी, गौ-तस्करी, लूट, चोरी, साइबर अपराध सहित विभिन्न मामलों में संलिप्त कुल 68 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 4 उद्घोषित अपराधी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस ने 2 अतिवांछित बदमाशों समेत 33 संदिग्धों और मनचलों को भी काबू कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की है। अभियान के दौरान पुलिस ने 21 गोधन, 7 चोरी की मोटरसाइकिल, 2 ट्रक, 1 ईको कार, 1 पिकअप वाहन, 1 बोलेरो कार, 36 हजार 500 रुपये नकद, 1 पिस्टल और 10 राउंड, 7 मोबाइल फोन, 8 सिम कार्ड तथा 15,672 बोतल बीयर सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नूंह पुलिस अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता और गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। जिला पुलिस कप्तान डाॅ अर्पित जैन ने कहा कि समाज का आम नागरिक एक शांतिपूर्ण व अपराध रहित माहौल चाहता है। जिला पुलिस ने अपनी कार्यशैली से पिछले दिनों में अपराधियों के अंदर कानून का डर पैदा करने का काम किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें