फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एसआईआर में 636 मामलों की सुनवाई, अब भी 7992 मामले लंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन

-गुरुग्राम में 4.75 लाख नोटिस जारी, लंबित मामलों के निस्तारण के लिए आज फिर विशेष शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची में नाम और दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। गुरुग्राम में बुधवार को लगाए गए विशेष शिविर में 636 लंबित मामलों की सुनवाई की गई। जिले में एसआईआर के तहत कुल 4,75,477 नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें से 7,992 मामलों की सुनवाई अभी लंबित है। लंबित मामलों का प्रतिशत 1.68 है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त उत्तम सिंह लंबित मामलों के निस्तारण की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी लंबित मामलों की सुनवाई निर्धारित प्रक्रिया के तहत जल्द पूरी करने और प्रभावी निगरानी के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का जोर इस बात पर है कि पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से बाहर न रह जाए।
विज्ञापन

आज भी विशेष शिविर और घर-घर सर्वे-
लंबित मामलों को जल्द निपटाने के लिए 9 अक्तूबर को भी विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही घर-घर सर्वे के दौरान नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज लिए जाएंगे। जिन मतदाताओं को नोटिस जारी हुआ है और उन्होंने अभी तक दस्तावेज जमा नहीं कराए हैं, उन्हें संबंधित अधिकारियों या बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को निर्धारित समय में दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

अंतिम सूची से पहले दस्तावेज जमा कराने का मौका-
जिला निर्वाचन अधिकारी ने पात्र मतदाताओं से एसआईआर अभियान के तहत जारी नोटिस को गंभीरता से लेने और मांगे गए दस्तावेज समय पर जमा कराने की अपील की है। प्रशासन का लक्ष्य है कि 6 नवंबर 2026 को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में सभी योग्य मतदाताओं के नाम शामिल रहें। बुधवार को 636 मामलों की सुनवाई के बावजूद 7,992 मामले लंबित हैं। प्रशासन इन मामलों के निस्तारण के लिए विशेष शिविरों और घर-घर सर्वे के माध्यम से प्रक्रिया को गति दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें