फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू के 6 नए मरीज आए, कुल मरीजों की संख्या हुई 114

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना औसतन 7 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो रही है। इसी क्रम में रविवार को भी जिले में 9 नए मरीज आए और कुल संख्या बढ़कर 114 पर पहुंच गई।
विज्ञापन

डेंगू के मरीजों की संख्या में किस कदर बढ़ोतरी है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महज 9 दिन में ही संख्या 49 से 114 पर पहुंच गई है। पिछले शुक्रवार को जिले में डेंगू के सिर्फ 49 ही मरीज थे। रविवार को यह संख्या बढ़कर 114 हो गई। रविवार को रैपिड फीवर मास टीम ने 6423 घरों में हाउस टू हाउस सर्वे किया। रविवार को अवकाश होने के बावजूद सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल की आपातकालीन ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखने को मिली। इनमें युवाओं व बुजुर्गों की संख्या ज्यादा रही। हालांकि, बुखार के प्रकोप को देखते हुए सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की भी रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी लगाई जा रही है तो बड़ी संख्या में प्रशिक्षु छात्रों का भी सहयोग लिया जा रहा है। इसके अलावा ईएसआई अस्पताल व डिस्पेंसरी में भी मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है।
सितंबर मध्य के बाद बढ़े मरीज
जुलाई से सितंबर के बीच आम तौर पर मरीजों की संख्या बढ़ती है लेकिन इस वर्ष मामला कुछ अलग ही देखने को मिला। जुलाई-अगस्त में तो डेंगू के नाम मात्र ही मरीज आए थे। सितंबर मध्य तक मरीजों की संख्या 20 तक पहुंची और पिछले करीब 25 दिनों में 90 से ज्यादा मरीज आ चुके हैं। अब तक हाउस टू हाउस सर्वे के तहत जिले में 375329 घरों को कवर किया जा चुका है। हालांकि, राहत की बात यह है कि मलेरिया के अब तक सिर्फ 2 ही मरीज आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें