फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दोस्त का वीजा खत्म होने की बात कहकर ठगे 59 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जालसाज ने व्हाट्सएप पर कॉल करके दोस्त को पकड़े जाने की कही थी बात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाज ने कुवैत में दोस्त का वीजा खत्म होने की बात कहकर एक युवक से 59 हजार रुपये ट्रांसफर करवाकर ठगी को अंजाम दिया है। पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना मानेसर में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली के कैलाश नगर निवासी रामबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मानेसर गांव में किराये पर रहते हैं। 28 जनवरी को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई कि मेरे दोस्त अरूण का कुवैत में वीजा खत्म हो गया है। इमिग्रेशन वालों ने अरूण को पकड़ रखा है। अगर अरूण को छुड़वाना है तो 60 हजार रुपये भेज दो और कॉल करने वाले दो बार कोड भी भेजे। इसके बाद रामबीर ने दो बार में कुल 59 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में रामबीर को पता चला कि उसे दोस्त अरूण को कुवैत में किसी ने नहीं पकड़ा था। रामबीर ने अपने साथ हुई ठगी के बारे में पुलिस को सूचित किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें