- 12 जून को घोषित होगा परिणाम
संवाद न्यूज एजेंसी
गुुरुग्राम। जिला जूडो एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को जूडो खिलाड़ियों की बेल्ट परीक्षा आयोजित की गई। इसमें जिले के 52 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने अपनी अपनी बेल्ट श्रेणियों के अनुसार जूडो तकनीकों और कौशल का प्रदर्शन किया। येलो बेल्ट परीक्षा में कृतिका, युवांश, पारस, गौरव, हर्ष, आकाश्या, दर्शिक, अरुषि, ओजस्वी रोहित, अंश त्रिपाठी, भाव्या सेहरावत, धीरज, यथार्थ, शिवांश, यामना, सचिन अहलावत, यक्षी, खुशी, वैघ, ओशी,जसवंत, पीहू, वान्या और ध्रुव शामिल रहे।
ऑरेंज बेल्ट के लिए अध्यन, पारुल, तनिष, स्वधा, उत्कर्ष, अंश, उत्तम, देवांश, प्रांजल, अनुराग, माही और दीक्षा ने परीक्षा दी। वहीं ग्रीन बेल्ट श्रेणी में ऋत्यांश, वीर और प्राची ने भाग लिया। ब्लू बेल्ट परीक्षा में प्रार्थना, सायांश, दीक्षा रानी, आकाश और देव शामिल रहे, जबकि ब्राउन बेल्ट के लिए दीपांशु लाडवाल, धनिष्ठा पांचाल और भूमि जांगड़ा ने परीक्षा दी। जिला जूडो एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि परिणाम 12 जून को घोषित किया जाएगा। सफल खिलाड़ियों को उनकी नई बेल्ट प्रदान की जाएगी।