फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 3जी स्पोर्ट्स अकादमी ने एसीए अंडर-15 को 7 विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। गोपाल गोवर्धन समर कप के सेमीफाइनल मुकाबले में 3जी स्पोर्ट्स अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसीए अंडर-15 टीम को 7 विकेट से हराया। मुकाबला गुरुग्राम के गो गोपाल गोवर्धन सेक्टर-9 मैदान पर खेला गया। टॉस जीतकर 3जी स्पोर्ट्स अकादमी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसीए अंडर-15 की टीम ने निर्धारित 26.2 ओवर में 192 रन बनाए। एसीए की ओर से नवनीत ने 80 रन और लक्षित ने 68 रन की शानदार पारी खेली। वहीं 3जी स्पोर्ट्स अकादमी की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 24.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 196 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। 3जी स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से मिलन यादव ने 34 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में विवान सामंत ने 4 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि दिव्यांश और स्वराज बंसल ने 2-2 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें