फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रा दिवस पर दमखम दिखाने के लिए विद्यार्थी तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रा दिवस पर दमखम दिखाने को विद्यार्थी तैयार
विज्ञापन

-आज से शुरू होगा अभ्यास
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए शुक्रवार से स्कूली छात्र रिहर्सल शुरू करेंगे। 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम से पहले स्कूली छात्र फुल ड्रेस रिहर्सल में भाग लेंगे। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राएं दमखम दिखाने को तैयार हैं।
जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में स्कूली बच्चे अतिथियों की प्रशंसा बटोर सकें इसके लिए करीब 12 दिन पहले से ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं। शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशानुसार स्कूली बच्चे विभिन्न कार्यक्रमों के लिए तैयारियों में जुटे हैं। स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में बच्चे सामूहिक पीटी, डंबल व लेजियम प्रदर्शन, परेड आदि में दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन

15 अगस्त से पहले फुल ड्रेस रिहर्सल
मुख्य समारोह से पहले 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्कूली बच्चे अंतिम बार प्रदर्शन करेंगे। इसमें चयनित होने वाली टीमें ही 15 अगस्त के कार्यक्रम में भाग लेंगी। इसके लिए स्कूली छात्र घंटों तक अभ्यास में जुटे हैं। एईओ जगदीश ने बताया कि तीन अगस्त से नेहरू स्टेडियम में रिहर्सल शुरू होगी। वहीं स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बच्चों ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण क ासंदेश देंगे बच्चे
15 अगस्त में होने वाले कार्यक्रम में प्रजातंत्र पहरी के जगह पर्यावरण के पहरी कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम में स्कूली छात्र लोगों को पौधे लगा कर क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने का संदेश देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें