फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक बन कर पहुंची महिलाओं ने दो लाख रुपये के आभूषण उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर। मारुति कुंज में एक आभूषण की दुकान पर से शनिवार को पांच महिलाएं ग्राहक बनकर आईं और दुकानदार को गहनों के बहाने उलझाकर दुकान में से दो लाख के जेवर चुरा ले गईं। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। महिलाओं ने मुंह पर मास्क लगाकर कर वारदात को अंजाम दिया। दुकान मालिक की शिकायत पर भोंडसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मारुति कुंज रोड पर भड़ाना मार्केट में नरेश कुमार की संस्कार ज्वैलर्स नामक जेवर की दुकान है। पीड़ित ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे दुकान में पांच महिलाएं मास्क लगाकर आईं और आभूषण देखने लगीं। उनमें से दो महिलाओं ने जेवर देखते हुए पायल चोरी कर लिए। दो ने सोने की अंगूठी चोरी कर ली। चोरी हुए सामान में सोने की अंगूठी और नथनी, चांदी की पायल और भी कीमती सामान था। शिकायतकर्ता ने बताया कि सभी सामान की कीमत करीब 1.80 लाख रुपये है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें