मृतक के पिता लीला राम ने बताया कि सुभाष उत्तर प्रदेश के वृंदावन में राजमिस्त्री का काम करता था और वहीं किराये के मकान में रहता था। मंगलवार को दशहरे के अवसर पर वह घर आया था। बृहस्पतिवार सुबह वह घर से वापस वृंदावन जाने के लिए निकला था। इसी दौरान पलवल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसे में उसकी मौत हो गई। लीला राम के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:30 बजे पलवल जीआरपी ने फोन कर उन्हें बेटे की मौत की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। जीआरपी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया था। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद