फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शहर में 400 गाड़ियों से हर घर से उठाया जाएगा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम में डोर-टू डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था जल्द ही पटरी पर आएगी। नगर निगम के जोन चार में कूड़ा उठाने के लिए अस्थायी टेंडर सोमवार को खोला गया। जिसमें कूड़ा उठाने के लिए दो एजेंसियों ने हिस्सा लिया है।
अमर उजाला ने सोमवार के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके टेंडर खुलने के बाद अब चार जोन की अलग-अलग आठ एजेंसी की जानकारी मुख्यालय भेजी गई है। मुख्यालय से हरी झंडी मिलने के बाद 400 गाड़ियां डोर-टू-डोर कूड़ा उठाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से यह व्यवस्था चारों जोन में छह महीने तक रहेगी। इसके खत्म होने पर नई एजेंसी को पांच साल के लिए नियुक्त किया जाएगा। नगर निगम कार्यकारी अभियंता सुंदर श्योराण ने बताया कि जोन चार के लिए दो एजेंसी ने भाग लिया है। जल्द ही मुख्यालय से अनुमति के बाद इसे शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें