फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर 400 करोड़ का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। धनतेरस पर्व पर मंगलवार को शहर के मुख्य सदर बाजार सहित अन्य बाजारों एवं सेक्टरों की मार्केट में सुबह से सायं तक रौनक रही और लोगों ने जमकर खरीदारी की। विशेष तौर पर बर्तन और आभूषणों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखाई दी। धनतेरस पर 400 करोड़ का कारोबार हुआ।
विज्ञापन

धनतेरस पर लोग धातु के बर्तन, सोने और चांदी के आभूषण एवं सिक्के खरीदना शुभ मानते हैं। वहीं लोगों ने अपने सगे-संबंधियों को उपहार के तौर पर देने के लिए चांदी के सिक्के, गिलास, पूजा की थाल की खरीदारी की। धनतेरस और दिवाली को लेकर ज्वैर्ल्स की दुकानों को अच्छे ढंग से सजाया गया। वहीं बाजार में कपड़ों, जूतों, घड़ियों, मिठाइयों और परचून की दुकानों पर भी सुबह से सायं तक लोगों ने खूब खरीदारी की।
पहले ही करा रही थी आभूषणों की बुकिंग
मंगलवार को धनतेरस पर ज्वैर्ल्स की दुकानों पर आभूषणों की जमकर खरीदारी की गई। धनतेरस को लेकर ग्राहकों ने पहले ही एडवांस बुकिंग कराई हुई थी औैर मंगलवार को अपने आभूषण लेने पहुंचे। धनतेरस को लोग आभूषण खरीदना शुभ मानते हैं। सदर बाजार स्थित कान्हा ज्वैलर्स के निखिल गर्ग ने बताया कि जिन लोगों ने धनतेरस पर आभूषण लेने के लिए एडवांस बुकिंग कराई हुई थी, उन्होंने मंगलवार को दुकानों पर पहुंचकर अपने आभूषण खरीदे। उन्होंने बताया कि धनतेेरस पर चांदी व सोने के सिक्के खरीदने के लिए काफी लोग पहुंचे। ज्यादातर लोगों ने चांदी के सिक्के और लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदी। चांदी के सिक्के या रुपये 10 ग्राम, 20 ग्राम, 50 ग्राम एवं 100 ग्राम में उपलब्ध हैं, जिनको लोग खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

शादियों के सीजन में भी अच्छे कारोबार की उम्मीद
धनतेरस पर्व पर मंगलवार को सुबह से सायं तक सबसे अधिक लोगों की भीड़ बर्तनों की दुकानों पर रही। सदर बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित बोहरा का कहना है कि बर्तनों की अच्छी खरीदारी हो रही है जबकि कोरोना महामारी के कारण बीते डेढ़ साल से अधिक समय से लोगों द्वारा खरीदारी नहीं की जा रही थी, जिससे दुकानदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा था लेकिन अब ग्राहकों की भीड़ से दुकानों पर रौनक बढ़ी है। वहीं डावर मेटल के संचालक विशाल डावर ने बताया कि धनतेरस पर बर्तनों की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ रही और लोगों ने अपनी जरूरत के हिसाब से बर्तन खरीदे। उन्होंने बताया कि दिवाली के बाद शादियों के सीजन में भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें