फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: साल बीतने में 40 दिन बाकी, अब तक नहीं मिली खेल महाकुंभ की तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
16 नवंबर से मुकाबले शुरू होने का किया था दावा, आयोजन को लेकर खेल विभाग के पास भी नहीं पहुंची सूचना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। साल बीतने को है, इसमें अब सिर्फ 40 दिन बाकी हैं, लेकिन जिले में खेल महाकुंभ का आयोजन कब होगा, यह किसी को नहीं मालूम। खेल विभाग ने जब अक्तूबर में खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल करवाए थे, तब 16 नवंबर से खेल महाकुंभ के मुकाबले शुरू होने थे, लेकिन तय तारीख निकलने के बाद भी प्रतियोगिताएं नहीं हुईं। जिला खेल विभाग को अब तक आयोजन से जुड़ी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। ऐसे में खिलाड़ियों को भी प्रतियोगिता का इंतजार करना पड़ रहा है।

खेल महाकुंभ के तहत अलग-अलग खेलों में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। इस हिसाब से खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं के लिए तैयार रहने की उम्मीद थी, लेकिन अब तक कोई गतिविधि शुरू नहीं हुई है। नवंबर का आधा महीना बीतने के बाद भी आयोजन को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


जिला खेल विभाग की ओर से भी आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू करने के लिए आधिकारिक निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जब तक मुख्यालय या संबंधित विभाग की ओर से कार्यक्रम नहीं मिलता, तब तक प्रतियोगिताओं की तारीख और स्थान के बारे में कुछ कहना संभव नहीं है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब 16 नवंबर से मुकाबले शुरू होने की बात कही गई थी तो अब तक आयोजन को लेकर कोई ठोस जानकारी क्यों नहीं दी गई।
विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने बताया कि खेल महाकुंभ के आयोजन को लेकर अभी तक उनके पास कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। पहले 16 नवंबर से मुकाबले शुरू होने की जानकारी दी जा रही थी, लेकिन अब तक आयोजन का कार्यक्रम नहीं मिला है। सूचना मिलने के बाद ही आगे की तैयारी और आयोजन को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें